दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने राहगीरों के लिए लगवाया प्याऊ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने एक और मिसाल पेश किया है। संगठन की अध्यक्ष पूजा सिंह 48 डिग्री तापमान में राहगीरों की प्यास बुझाने के जद्दोजहद में जुटी हैं। इसके लिए शहर के व्यस्ततम स्थानों जैसे पुरानी कोतवाली, जामा मस्जिद, बिलरिया की चुंगी, बड़ा देव मंदिर समेत कई स्थानों पर घड़ा रखवाकर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। चिलचिलाती धूप में राहगीर संस्था की अध्यक्ष के कार्यों की जमकर सराहना कर रहे हैं।
तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों के हलक सूख रहे हैं। ऐसे में ज़िले की दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने लोगों की प्यास बुझाने का काम शुरू किया है। ग्रामीण अंचलों से मुख्यालय आने वाले लोगों के लिए संगठन ने घड़े रखवाए हैं। घड़ों में पानी भरने के लिए संगठन से जुड़े लोगों को ज़िम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष पूजा सिंह सामाजिक सेवा के लिए ज़िले में बड़ा उदाहरण मानी जाती है। खास बात यह है कि संगठन के इन कार्यों से प्रभावित होकर अन्य महिलायें भी संगठन में तेज़ी से जुड़ रही हैं। संगठन की अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि हम सभी समाज से जुड़े लोग हैं। गर्मी के दिनों में साफ और ठंडा पानी मानवीय समस्या है। इसलिए शहर के कई स्थानों पर प्याऊ की शुरुआत की गयी है। लोगों की प्यास बुझाने के लिए संगठन में जुड़े लोगों को ज़िम्मेदारी दी गई है कि मिट्टी के घड़ों में रोजाना शुद्ध पानी भरा जाता रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *