दुर्गा शक्ति सेवा ने जवानों को दी बधाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्गा शक्ति सेवा द्वारा ‘बोल्ड डांस‘ एकेडमी में पाकिस्तान पर भारत के हमले का समर्थन करते हुए भारत के वीर जवान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उपस्थित लोगों ने जय जवान जय किसान, भारत माता की जय के नारे लगाये। दुर्गा शक्ति सेवा ने ग्रूमिंग की। परंतु भारत-पाक के बीच चल रहे विवाद को लेकर ये ऑडिशन 9 मई को स्थगित कर दिया गया था। अब इसके लिए 17 मई को नवीन तिथि निर्धारित की गई है। जनपद के युवाओं से जो फील्ड में रुचि रखते हैं उनसे अपील की इसमें अधिक से अधिक उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़यें और प्रतिभा करें। ग्रूमिंग के दौरान पूजा सिंह मिसेज इंडिया आइकॉन 2024 ने एक प्रेस कांफ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने भारत की आर्मी को प्रोत्साहित किया एवं देश के प्रति उनके बलिदान की सराहना भी की। साथ ही महिला सशक्तिकरण को सलामी देने वाली कोलोनेल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर भूमिका सिंह के वीरता को सलाम किया। साथ ही इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए 1971 की इमरजेंसी की भी सराहना की और कहा कि हम सभी देश के साथ हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *