दुर्गा राय अध्यक्ष तो संतोष सिंह बने महामंत्री

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के ग्राम विकास अधिकारी संघ का चुनाव पल्हनी ब्लाक के सभागार में उपस्थित सभी ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान दुर्गा प्रसाद राय को पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सभी ने अपनी सहमति जतायी। वहीं संतोष सिंह को महामंत्री, अखिलेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश सिंह को संरक्षक चुना गया। सभी पदाधिकारियों को संरक्षक रमेश सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष कविता वर्मा, यशवंत कुमार, मनोज यादव, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, अखिलेश यादव व प्रांतीय प्रतिनिधि राजेश वर्मा को बनाया गया। संयुक्त मंत्री नवनीत यादव, हेमंत श्रीवास्तव और वंदना, कोषाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आडीटर रामसिंह, संगठन मंत्री विनीत राय, महेश खरवार, संतोष यादव, रितेश सिंह, बृजेश राव, आनन्द सरोज, विनोद सरोज, चंदन प्रजापति, मीडिया प्रभारी नागेंद्र प्रसाद सिंह व सत्य प्रताप सिंह व अभिषेक प्रभाकर बनाये गये।
रविवार की सुबह से ही चुनाव को लेकर गहमा गहमी रही। दोपहर बाद सर्व सम्मति से संगठन के सभी पदाधिकारियों को उपस्थित समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी सहमति से चुना। इस अवसर पर राम प्रवेश, अभय राय, रामकेश सिंह, प्रवीन राय, हरेंद्र यादव, अमरनाथ सिंह, अभिषेक मिश्रा, विनोद कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, पंकज, नितिन राय, शिक्षा राय सहित जनपद के सभी ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-उमेश राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *