सर्वसम्मति से दुर्गा प्रसाद राय अध्यक्ष, सतीश कुमार सिंह चुने गये महामंत्री

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम विकास अधिकारी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक कुंवर सिंह उद्यान में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित समस्त ग्राम विकास अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद कार्यकारिणी की बैठक को लेकर सभी सदस्यों से अपने-अपने विचार आमंत्रित किए गए।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन आजमगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद राय, महामंत्री पद पर सतीश कुमार सिंह तथा क्रांति प्रतिनिधि के रूप में अखिलेश सिंह को घोषित किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, अधिकारियों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सतीराम सिंह, राम प्रवेश राम, बलिराम, अभय, सत्य प्रकाश सिंह, बबलू राय, चंद्रशेखर, आदित्य सिंह, आलोक यादव, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण राय, विनीत राय, दुर्विजय यादव, जसवंत, मनीष सिंह, संजय सिंह, रामविलास, संतोष यादव, राजेश वर्मा, विंध्यवासिनी उपाध्याय, मनोज यादव सहित जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारी साथी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *