दुर्गा प्रसाद राय कार्यवाहक अध्यक्ष तो अजीत कुमार बने मंत्री

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आजमगढ़ की बैठक प्रभा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी सं परिषद की अध्यक्षता में अमीन संघ भवन में प्रारंभ हुई। संचालन अनिल तिवारी मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव के निधन और मंत्री अनिल तिवारी की सेवानिवृत्त उपरांत सांगठनिक गतिविधियों को गति प्रदान करने हेतु सभी उपस्थित घटक दल संगठन द्वारा सर्वसम्मति से दुर्गा प्रसाद राय को अध्यक्ष (कार्य वाहक) एवं अजीत कुमार को मंत्री (कार्य वाहक) नामित किया गया। इससे कर्मचारी प्रतिनिधियों में हर्ष एवं खुशी का माहौल है। मनोनीत अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और साथियों का सम्मान सर्वाेपरि है। बैठक में जीवान अहमद संप्रेक्षक सतीश सिंह मंत्री ग्राम विकास अधिकारी ऐशो आशीष सिंह अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ दीनदयाल बौद्ध अध्यक्ष अमीन संघ मंत्री सुशील, सुरेंद्र यादव अध्यक्ष नलकूप संघ, मंडल मंत्री अजय राय, रघुवंश पांडे, अध्यक्ष अनु सेवक संघ अनिल कुमार, मंत्री ग्राम पंचायत अधिकारी संघ रविंद्र यादव, अध्यक्ष आईटीआई उपस्थित रहे। संजय पांडे अध्यक्ष पीडब्लूडी, सफाई कर्मी संघ के मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *