डंपर ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में शनिवार को अनियंत्रित डंपर ने कार को टक्कर मार दी। डंपर का ब्रेक न लगने से तकरीबन सौ मीटर तक डंपर कार को घसीटते हुए ले गया जहां डिवाइडर से टकरा कर दोनो वाहन रुके। कार सवार बाल-बाल बच गये।
गंभीरपुर थाने के गंभीरपुर निवासी बृजभूषण राय अपनी कार से घर की दो महिलाओं के साथ आजमगढ़ से घर जा रहे थे। कोटिला बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर एक दुकान से दवा लेने के बाद कार में बैठे ही थे कि आजमगढ की ओर से जा रही डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर के अगले हिस्से से कार तकरीबन ढेढ सौ मीटर घसीटते हुए चली गईं और हाईवे पर बने डिवाइडर से कार के टकराने के बाद दोनो वाहन रुके। कार का एक हिस्सा जहां क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कार सवार सभी काफी देर तक हतप्रभ रहे। सभी बाल बाल बच गये। नागरिकों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। डंपर चालक का कहना था कि ब्रेक अचानक काम नहीं किया। घटना से हाईवे पर आधे घंटे तक अफरा तफरी रही।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *