महिला के बदौलत ही पुरुष का अस्तित्व-सहजानन्द राय

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड कोयलसा सभागार में जिला स्तरीय अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हर पुरुष को करना चाहिए क्योंकि महिला की ही बदौलत पुरुष का अस्तित्व है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मान देने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किये हैं। विशिष्ट अतिथि लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार महिलाओं को समान शिक्षा के अधिकार के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला उत्पीड़न संबंधित कानून बनाकर उनका हक दिलाने का काम किया है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद संगीता आजाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने किया। मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन चंद्रजीत तिवारी और हनुमंत प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर रामशंकर वर्मा, अर्पित मौर्य, रविंद्र सिंह, मनीष सिंह, जगन्नाथ राजभर, आशुतोष चौबे, विनोद सिंह, रामाश्रय यादव, रेखा गिरी, नेहा चतुर्वेदी, कुसुम लता बौद्ध आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *