ड्राप-रोबॉल अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता का हुआ समापन

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री जगदीश नारायण महेन्द्र प्रसार महाविद्यालय एबूपुर, आजमगढ़ में ड्राप-रोबॉल अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी पी.जी कालेज आजमगढ़, मां कैलाशी अनारी लीला महाविद्यालय गोंदापुर, एम सुमेर महाविद्यालय परसमनपुर, मैना देवी महाविद्यालय बेदौली, श्री केशव बहम महिला महाविद्यालय गढ़ कौशिक समेत लगभग 8 महाविद्यालयीय टीमें भाग लीं। जिसमें श्री जगदीश नारायण महेन्तु प्रसाद महाविद्यालय रग्घूपुर विजेता व डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ उपविजेता रही।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रो.अमरजीत सर्वाेदय पीजी कालेज बोझी मऊ, मुख्य अतिथि प्रो. अर्पिता मिश्रा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, आयोजक सचिव डॉ.युगान्त उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार सिंह, प्रबन्धक बाबूराम पांडेय, अमित पांडेय, विनीत शुक्ल, धर्मेन्द्र मिश्र, प्राचार्य डॉ.धर्मेन्द्र कुमार सिंह, दीपक चौबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *