फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर कंटेनर और ट्रेलर के टक्कर में कंटेनर पलट गया लेकिन चालक बाल बाल बच गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया।
वाराणसी से टांडा जा रही अमूल दूध तथा मक्खन भरा कंटेनर को फरिहा चौक पर सरायमीर की तरफ गिट्टी लादकर आ रहा ट्रेलर बुधवार की भोर में टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया। कंटेनर में भरा दूध और मक्खन सड़क पर बिखर गया। घटना में कंटेनर चालक राजू सरोज मामूली रूप से घायल हो गया। मौका देखते ही ट्रेलर चालक वहां से फरार हो गया। कंटेनर चालक को पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। कंटेनर चालक ने बताया कि मेरे कंटेनर में ट्रेलर के पिछले हिस्से में टकराने के कारण कंटेनर पलट गया। सुबह के समय दोनो वाहन रोड पर होने से जाम की स्थिती बनी रही लेकिन पुलिस काफी मशक्कत के बाद अमूल दूध लदे कंटेनर को खाली करा कर रोड़ खाली कराया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव