संसाधनों के अभाव से टूट रहे ग्रामीण खिलाड़ियों के सपने: अमरजीत यादव

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के दौरान अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे जनपद में प्रतिभाएं तो बहुत है लेकिन इनको निखारने और आगे बढ़ाने के लिए किसी के पास न तो कोई योजना है और न ही फुर्सत। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभावान प्रतिभाएं भी गांव में दबी रह कर इधर उधर भटक रही हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हुई ठंड के कारण सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध न होने से जो खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे अभ्यास कर अपनी प्रतिभा निखारने में लगे रहते हैं ऐसे खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खिलाड़ियों की सुविधाओं सहित जिले के अंदर एक स्टेडियम है जहां पर शहर के आसपास के बच्चे तो इसका लाभ लेते हैं लेकिन शहर से चारों तरफ लगभग 40 से 50 किलोमीटर दूर के खिलाड़ियों को इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। अगर हर ब्लॉक स्तर पर खेल स्टेडियम तथा खेल प्रशिक्षक होते तो शायद आजमगढ़ से और भी प्रतिभावान खिलाड़ी अपने दम और कुशलता के बल पर जनपद प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाने में सहयोग करते।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *