संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत सरायमीर स्थित चककाजी मोहल्ले में न्यायालय से स्थगन आदेश के बाद भी नगर पंचायत सरायमीर ने नाला खुदवा दिया जिस पर एसडीएम निजामाबाद संत रंजन ने न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए खुदाई हो रहे नाले पर रोक लगा दी।
चककाजी मुहल्ला निवासी अख्तरूननिशा पत्नी इश्तेयाक व सईदा परवीन पत्नी मुमताज़ एक जमीन बैनामा लिए थे जिस पर नगर पंचायत सरायमीर ने बुलडोजर चलवा कर नाला खुदवा दिया। जब काश्तकारों ने न्यायालय का आदेश दिखाया तो उस आदेश को ईओ सरायमीर ने नजर अंदाज कर दिया जिस पर लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर इओ सरायमीर के खिलाफ विरोध जताया। पीड़िता ने एसडीएम निजामाबाद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जिस पर उन्होंने न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए खोदे जा रहे नाले पर रोक लगा दिया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए हो रहे कार्य पर रोक लगा दिया गया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव