निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर डॉक्टर तुलसी राम की दसवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। आयोजन भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ इसकफ ने किया। अध्यक्षता तहसील निजामाबाद बार एसोशिएशन के महामंत्री चंद्रेश राम और संचालन इसकफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सीपीआई आजमगढ़ जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया।
डॉ.तुलसी राम के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के साथी कॉमरेड हरिमंदिर पाण्डेय ने तुलसी राम से जुड़े कई संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचना मुर्दहिया और मणिकर्णिका रचना की है। उन्होंने बताया कि डॉ.तुलसी राम अभाव में रहकर भी आजमगढ़, बीएचयू और जेएनयू दिल्ली तक शिक्षा लेकर जेएनयू में ही प्रोफेसर बने।
कलेक्टरेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने डॉ.तुलसी राम को दलितों का महानायक बताते हुए कहा कि वे जिस तरह के जीवन को देखे और अनुभव किया उसका दर्द उनकी लेखनी में झलकता है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता नदीम खान, लालचंद यादव, हरिकेश गौंड, अब्दुल्लाह, अजय कुमार तिवारी, समीर पाण्डेय, सूचीबाला, नेहा आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र