कर्तव्य पथ पर एनएसएस का नेतृत्व करेंगे डॉ.सुशील त्रिपाठी

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के गया प्रसाद स्मारक महिला महाविद्यालय अंबारी के प्राध्यापक डॉ. सुशील त्रिपाठी 2026 गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कॉन्टीजेंट लीडर के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ.देवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से कुल 6 छात्र और 6 छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने कहा कि यह न केवल राष्ट्रीय सेवा योजना अपितु महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निर्देश समरदीप सक्सेना तथा राज्य संपर्क अधिकारी डॉ.मंजू सिंह का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *