शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में तीसरी बार शामिल हुए डॉ.श्याम बहादुर राय

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व के 90 शीर्ष वैज्ञानिक बीएचयू, आईआईटी में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में प्रो.डा.श्याम बहादुर राय के तीसरी बार सूची मंे शामिल होने पर बीएचयू समेत गृहगांव में प्रसन्नता है।
बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के 90 वैज्ञानिकों ने जगह बनाई है। शनिवार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सिवियर की तरफ से जारी ‘वर्ड्स टॉप दो प्रतिशत साइंटिस्ट्स’ सूची में इनके नाम शामिल है।
यह सम्मान व्यापक शोध मानकों पर आधारित होता है। वैज्ञानिकों के साइटेशन, एच-इंडेक्स, सह-लेखन और एक समग्र सूचकांक के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय हर साल यह वैश्विक रैंकिंग जारी करता है। क्षेत्र के सेठवल गांव के मूल निवासी डा.श्यामबहादुर राय वाराणसी में रहते हैं। बीएचयू मंे ही एमएससी और पीएचडी की है। यहीं पर सीनियर सांइटिस्ट रिसर्च कर रहे हैं। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष पद पर वर्ष 2014 तक रह चुके हैं। दुनिया के विभिन्न देशों में विशिष्ट वैज्ञानिक के पदांे पर कार्य कर चुके हैं। श्री राय के पांच सौ से अधिक शोध प्रकाशित हो चुके हैं। तीसरी बार दुनिया के शीर्ष सूची में शुमार होने की सूचना पर भाई राजबहादुर राय, भतीजा राजेश राय, दिनेश राय, मनोज राय, अरविंद राय समेत शुभचिंतकों मंे प्रसन्नता है। गृहगांव मंे बधाई देने वालों का क्रम लगा रहा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *