बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे डा.श्रीनाथ सहाय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के वरिष्ठ पत्रकार डा.श्रीनाथ सहाय के निधन पर सोमवार को शारदा साहित्य परिषद के सिधारी स्थित कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया।
शोक सभा में डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डा.कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने सहाय जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सहाय जी के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके इस खालीपन को भर पाना असंभव है। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ कवि प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि सहाय जी कई संस्थाओं के अध्यक्ष व मंत्री रहे हैं। दयानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक और मालताड़ी इंटर कॉलेज के समाजशास्त्र के प्रवक्ता भी रहे हैं। आकाशवाणी गोरखपुर से जुड़कर उन्होंने पत्रकारिता जगत को भी एक नया आयाम देने का कार्य किया। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख महासचिव संजय पांडेय ने कहा कि सहाय जी पत्रकारिता और शिक्षा जगत के एक स्तंभ थे। शिक्षाविद फौजदार सिंह ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। द ग्रेट इंडिया मासिक पत्रिका के संपादक राहुल सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में वह हमारे प्रेरणा स्रोत रहे है, उनकी कमी पत्रकारिता जगत को हमेशा खलेगी। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मनोज पांडेय, संजय सिंह, रिंकू सिंह, वीरेंद्र यादव, सुनील कुमार, बीडी कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *