डा.सीमा पांडेय ने बढ़ाया जिले का मान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एमएस सिग्नेचर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर डा.सीमा पांडेय ने जिले का मान बढ़ाया है। यह अवार्ड उन्हें मेडिकल क्षेत्र में एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सोशल वर्क तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक उत्थान के लिए मिला है। अमेरिका के एक ऑर्गनाइजेशन द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ.सीमा पांडेय को एमएस सिग्नेचर अंतरराष्ट्रीय वार्ड से सम्मानित किया।
राजस्थान के जयपुर में आयोजित पांचवां एमएस सिग्नेचर अंतरराष्ट्रीय वार्ड में डॉ.सीमा पांडेय को आईवीएफ में एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सोशल वर्क तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक उत्थान के लिए चुना गया। अवार्ड पाने से पूरे जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। डा.सीमा पांडेय ने बताया कि यह आवाज अभी तक का पांचवा अवार्ड है। मैं मेडिकल क्षेत्र में एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सोशल वर्क तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उन गरीब व्यक्तियों को जिन्हें औलाद होने में अक्षम हं उन्हें आईवीएफ द्वारा बच्चा पैदा करने की कार्य के लिए प्रभावित होकर यह अवार्ड मिला। उन्होंने बताया कि अवार्ड मिलने से जितनी खुशी हमें है इससे कहीं ज्यादा खुशी उन गरीब महिलाओं को है जिनको हमारे एक मामूली प्रयास से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *