बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित मा.विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि डॉ.संग्राम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे मनोयोग से किया गया कार्य निश्चित रूप से सफलता प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि खेल में अपार संभावनाए होती है। विशिष्ट अतिथि विकास खंड अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल की बदौलत अपनी और अपने क्षेत्र की पहचान बढ़ाते हैं। अध्यक्षता कर रहे कन्हैया लाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खिलाड़ी देश की आन बान शान हैं। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित कुमार यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुनीर अहमद, प्रेमचंद, अजीत कुमार, अमित कुमार, गया प्रसाद, लालचंद वर्मा, दाताराम, विकास कुमार, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह