आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नगर अध्यक्ष के रुप में डॉ.संगीता सिंह एवं नगर मंत्री आशीष यादव का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी जिला प्रमुख डॉ.सर्वेंद्र विक्रम सिंह रहे।
नगर अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद डॉ.संगीता सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी। कार्यकर्ताआंे का सम्मान एवं संगठन विस्तार हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने नगर उपाध्यक्ष के रुप में योगेश अस्थाना, आलोक सिंह, संदीप पाण्डेय, सौनक साहू की घोषणा की। जिला प्रमुख डॉ.सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने अतरौलिया में अध्यक्ष वसंत श्रीवास्तव, कोयलसा अध्यक्ष डॉ.नितिन सिंह, मंत्री आदर्श पाण्डेय, कप्तानगंज अध्यक्ष पूजा त्रिपाठी, मंत्री आकांक्षा सिंह, महाराजगंज अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, मंत्री अभिषेक पाण्डेय, बिलरियागंज अध्यक्ष डॉ.प्रियंका तिवारी मंत्री रजत सिंह, लाटघाट अध्यक्ष संजय पाण्डेय, मंत्री आकाश सिंह, अजमतगढ़ अध्यक्ष ऋषि नारायण सिंह, मुबारकपुर अध्यक्ष सुनील कुमार, मंत्री रुद्र विश्वकर्मा, सठियांव अध्यक्ष डॉ.आनंद सिंह, चंडेश्वर अध्यक्ष डॉ.निलेश सिंह, मंत्री अमन मौर्य की घोषणा हुई। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री शिवम, गौरव, शिल्पी, आशुतोष, प्रियांशु, ऋतिक, लक्ष्य, शिवम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार