अधिवक्ता दिवस पर याद किये गए डॉ. राजेंद्र प्रसाद

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संघ भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, योगदान और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर धर्मेश पाठक, अमरनाथ यादव, प्रसिद्ध नारायण सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, अशोक कुमार अस्थाना, हरी यादव, हरिनारायण सिंह, इंद्रभानु चौबे, विनय शंकर राय, राम स्वारथ, देवेंद्र नाथ पाण्डेय, देवधारी राय सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह ने किया।
इसी क्रम में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक व संचालन मंत्री रणधीर सिंह ने किया। इस दौरान प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर अधिवक्ता कल्पनाथ पांडेय, महेेंद्र प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, मायाशंकर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, बालकेश्वर त्रिपाठी, अच्युतानन्द त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *