समाज के प्रकाश स्तम्भ थे डॉ.कन्हैया सिंह: जयनाथ सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ.कन्हैया सिंह की स्मृति में उनके निवास ठण्डी सड़क मड़या पर संचालित व्याख्यानमाला के दूसरे दिन जनपद के चिकित्सकों और अधिवक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ.साहब का विराट व्यक्तित्व सिर्फ लेखनी के दायरे में ही व्याख्यायित नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने सामाजिक दायित्वों को भी भरपूर निभाया। समाज के गरीब तबके से आने वाले वनवासी आश्रम समाज के बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर भी उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया था। इसलिए डॉ.सिंह को साहित्य के साथ ही समाज का प्रकाश स्तम्भ भी माना जाना चाहिए।
वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ.भक्तवत्सल ने कहा कि सदियों में ऐसे व्यक्तित्व जन्म लेते हैं। डॉ.साहब के महनीय व्यक्तित्व ने जनपद का नाम देश प्रदेश में भी रोशन किया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ.साहब का व्यक्तित्व और कृतित्व सदियों तक स्मरण किया जाता रहेगा। इस अवसर पर रामबचन सिंह, हरीश तिवारी जिला महामंत्री भाजपा, हरिकेश यादव प्रतिनिधि सदर सांसद, डॉ.देवेश, अवनीश कुमार सिंह, एसएन श्रीवास्तव, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, डॉ.अवनीश राय, डॉ.अनुतोष वत्सल, डॉ.चंद्रशेखर सिंह, विनीत सिंह रिशु, अखिलेश सिंह ‘मुन्ना’, विनीत सिंह, विनम्रसेन सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन ले.डॉ.पंकज सिंह ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *