आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। होमियोपैथी के अन्वेष्क (जनक) डा. क्रिश्चियन फैड्रिक सैम्युल हैनिमन की 271वीं जयंती शुक्रवार की देर रात शहर के बदरका स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डा. हैनिमन के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला चिकित्सकों एवं बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान होमियोपैथी को विश्व के लिए वरदान करार दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय श्री दुर्गा जी होमियोपैथिक मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसके पांडेय, जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र कुमार यादव, क्रेंद्रीय होमियोपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ होमियोपैथी कोलकाता के सदस्य डा. भक्तवत्सल तथा लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, हमाई अध्यक्ष डा. राजकुमार राय, सचिव सीजी मौर्य ने डा. हैनिमन की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान होमियोपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले चिकित्सकोें को अंगवस्त्रम व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। डा. नेहा दुबे के नेतृत्व में केक काटकर एंव भविष्य दीप कला केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से डा. हैनीमन की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर डा. देेवेश दुबे, डा. रणधीर सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. राजकुमार राय, डा. अनुतोष वत्सल, डा. नेहा दुबे, डा. एससी सैनी, डा. नीरज सिंह, डा. धीरज श्रीवास्तव, डा. अनुराग, डा. अबू मोहम्मद, डा. अजय पांडेय, इंदरा देवी, रमाकांत वर्मा, डा. एसके राय, राकेश अग्रवाल, रवि जायसवाल, डा. तापस, डा. एचपी त्यागी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार