डा.दिनेश प्रसाद सिन्हा ने मुख्य चिकित्साधीक्षक पद पर किया कार्यभार ग्रहण

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में डा.दिनेश प्रसाद सिन्हा ने पांचवें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। डा. सिन्हा 1987 बैच के रांची से एमबीबीएस व वरिष्ठ परामर्शदाता हैं। मूल रूप से नालंदा (बिहार) निवासी डा. सिन्हा ने धनबाद से नेत्र चिकित्सा में पीजी किया है। तत्पश्चात वे इसी वर्ष जनवरी 2025 में जिला अस्पताल आजमगढ़ में एसआईसी के पद पर तैनात रहे।
पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि अतरौलिया का यह अस्पताल जिले का महत्वपूर्ण अस्पताल है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली प्रत्येक सुविधा मरीजों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चुस्त-दुरुस्त और व्यवस्थित ढंग से संचालित होंगी।
डा. सिन्हा ने बताया कि डाक्टरों की कमी को लेकर शासन को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही उपलब्ध चिकित्सक समय पर अपनी ओपीडी करेंगे और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ रखना ही उनका संकल्प है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *