आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खाड़ी देश दुबई में 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय वर्ल्ड हेल्थ समिट 2022 का आयोजन किया गया है जिसमें 25 देशों के 250 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को देखते हुए जिले के चिकित्सक व समाजसेवी डा. भक्तवत्सल को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। जिले के होमियापैथिक चिकित्सक इसे अपने और जिले के लिए गर्व का पल मान रहे हैं।
खाड़ी देश दुबई के जेडब्ल्यू मैरिएट होटल में 28 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय वर्ल्ड हेल्थ समिट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रामजी सिंह, बर्नेट कंपनी के निदेशक नितीश कुमार दुबे संयुक्त रूप से करेंगे। सम्मेलन में भारत, अमेरिका, इटली, हंग्री, रूस, जर्मनी, स्वीडन, यूएस सहित 25 देशों के 250 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथी कोलकाता के गवर्निंग बॉडी मेंबर डा. भक्तवत्सल को भी आमंत्रित किया गया है। डा.भक्तवत्सल के अलावा भारत से डा. एमके साहनी, डा.बीएन सिंह, डा.एसएन सिंह, डा.बीटी रुद्रेश, डा. उमंग खन्ना, डा.आशीष, डा.रजत द्विवेदी, डा.मजहर सम्मेलन में भाग लेंगे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव