आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी पुल स्थित एक होटल के सभागार में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) कार्यकारिणी की बैठक डॉ. वीएस सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्विरोध निर्वाचित हुए नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सर्वप्रथम डॉ.वीएस सिंह, डॉ.डीडी सिंह, डॉ.बीबी सिंह, डॉ.आरपी सिंह, डॉ.एएस खान, डॉ.ओपी राय, डॉ.एसएन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात नीमा गान द्वारा विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद नई कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिसमें डॉ.अजीम अहमद को अध्यक्ष, डॉ.विनोद कश्यप को सचिव और डॉ.संतोष कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त डॉ.मनीष राय को उपाध्यक्ष, डॉ.उमेश पाण्डेय और डॉ.फहीम रज़ा खान को संयुक्त सचिव, डॉ.मो.ताहिर और डॉ.रणविजय राय को सह-कोषाध्यक्ष, डॉ.विभूति मिश्र, डॉ. प्रदीप सरोज और डॉ.सौरभ पाठक को एकेडमिक सचिव, डॉ. नोमान अहमद, डॉ.शाह नवाज और डॉ.दीपक जायसवाल को खेल सचिव, डॉ.विष्णु कुमार और डॉ.मो.दानिश को ऑडिटर, डॉ.आरती सिंह, डॉ.मनीषा मिश्रा और डॉ.श्रेष्ठा अग्रवाल को महिला फोरम, डॉ.राजवंत चौहान, डॉ.संतोष चौहान और डॉ.कमर ज़ीशान तोराबी को ऑर्गनाइजर, डॉ.रवींद्र अस्थाना, डॉ.विजय शंकर, डॉ.मनीष चंद्र मलिक, डॉ.शाकिब जमाल, डॉ.नईम अहमद, डॉ.ब्रज भूषण त्रिपाठी, डॉ.रमेश राय और डॉ.फैसल आजमी को एडवाइजर, डॉ.चक्रधर दूबे, डॉ.ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा, डॉ.अहमद तारिक़ नदीम, डॉ.मो.आरिफ, डॉ.आरके शर्मा और डॉ.शहज़ाद आलम को कार्यकारी सदस्य, डॉ. वीएन सिंह, डॉ.वीएस सिंह, डॉ.पीएन मिश्रा और डॉ.बीबी सिंह को चीफ पैट्रन तथा डॉ.तपन विश्वास, डॉ.एके बरनवाल, डॉ.वीके सिंह और डॉ.ज्या आलम को पैट्रन बनाया गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव