आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की बैठक जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के पुनर्गठन पर विचार किया गया, जिसमें संगठन के संरक्षक की अनुमति से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के अध्यक्ष डॉ. आराधना त्रिपाठी एवं महामंत्री श्वेतांक सिंह को चुना गया। तत्पश्चात प्रादेशिक विकास सेवा संगठन इकाई की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन राय, उपाध्यक्ष रवि कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, मीडिया प्रभारी विकास शुक्ला को चुना गया। इस अवसर पर प्रादेशिक विकास सेवा संगठन आजमगढ़ के मंडल संरक्षक राम उदरेज यादव, संजय कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, ऋचा सिंह ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनने पर डॉ. आराधना त्रिपाठी ने कहा कि वह संगठन की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी तथा अपने कार्याें एवं दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल