संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत सिकरौर सहबरी बाजार में प्राइमरी स्कूल के पास स्थित बाग में देव श्री सेवा समिति की स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिश्चंद यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती पूजा का आयोजन मोनू सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्टिनगंज ने किया। उसके बाद एसजीएम कान्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 60 लोगों ने महादान रक्तदान भी किया। सभी रक्तदाताओं को डायरेक्टर राजकुमार सिंह द्वारा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देव श्री सेवा समिति के डायरेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि यह सेवा एक सामाजिक कार्य है जिसमें आप सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर विवेक विश्वकर्मा उर्फ पुतरु, सोनू यादव, महेन्द्र यादव पूर्व महाप्रधान रंगडीह, ओम गुप्ता समाजसेवी, प्रमोद कुमार गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह, सर्वेश कुमार जायसवाल पूर्व प्रधान सिकरौर सहबरी, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, शिव ओम यादव, डॉ.वीके अधिकारी, पंकज गुप्ता, रामसिंह यादव, प्रमोद मिश्रा, सुनील गौड़, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव