सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज, रहें सतर्क-डा. अनिलेश यादव

शेयर करे

आजमगढ (सृष्टिमीडिया)़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनिलेश यादव ने बताया वर्तमान समय में हृदय रोग से सम्बंधित बीमारियां काफी बढ़ गयी है अस्पताल में प्रतिदिन 35 से 40 मरीज आते हैं। उन्होने कहा कि सीने मे ंदर्ज को नजर अंदाज न करें डाक्टर से सम्पर्क कर इलाज करें।
मंडलीय जिला चिकित्सालय तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनिलेश यादव ने बताया कि कोरोनरी आर्टरी डिजीज (धमनी रोग), जिसे कोरोनरी हृदय रोग भी कहा जाता है, यह हृदय की सामान्य बीमारी है, जो कि कई व्यक्तियों को प्रभावित करती है। यह बीमारी हृदय में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण होती है। हमारे शरीर में जो वाहिकाएँ (वेसेल्स) होती हैं वह लम्बी और लचीली होती हैं, जिससे वह संकरी और कठोर हो जाती हैं जिससे हृदय की दीवारों में खून ठीक से नहीं पहुँच पाता है, जिसके कारण हृदय ठीक से पंप नहीं कर पाता और हृदय कमजोर हो जाता है। जिसके कारण हृदय रोग की बीमारियां होती हैं। उन्होने बताया िकइस बीमारी से सम्बंधित 35 से 40 मरीज प्रतिदिन आते हैं जिन्हे चेकअप कर उन्हे दवा दी जाती है।
डॉ यादव ने इस बीमारी से सम्बंधित लक्षण के बारे में बताया कि जब छाती में दर्द और भारीपन महसूस हो चलने या सीढ़ी चढ़ने पर बढ़ जाता हो। यह दर्द मुख्य रूप से छाती के बीच में या बाईं ओर होता है। सीने में दर्द होना, सांस लेने में कठिनाई होना, ज्यादा पसीना होना जैसे लक्षण कोरोनरी आर्टरी डिजीज के होते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
डा. अनिलेश यादव ने खान पान के सम्बंध में बताया कि इस रोग में साबूत अनाज का सेवन करना चाहिए। सुबह नाश्ते में फल खाने चाहिए। अनाज और सब्जियों को मुख्य रूप से सुबह और शाम के भोजन में खाना चाहिए। सोयाबीन खाना बहुत अच्छा होगा। इस बीमारी में मिठाई का सेवन कम से कम करना चाहिए। हृदय रोग में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अदरक के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और रक्तचाप भी कम होता है। कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण कई बार डॉक्टर आपरेशन द्वारा इसका इलाज करते हैं। लेजर तकनीक, धमनी बाईपास सर्जरी और एनजीओ प्लास्टिक सर्जरी द्वारा इस बीमारी का इलाज किया जाता है।
रिपोर्ट- रामसिंह यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *