बिना अनुमति के नहीं किया जायेगा भूमि का अधिग्रहण : डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंदुरी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा एवं प्रभावित हो रहे परिवारों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने किसानों एवं प्रभावित हो रहे परिवारों को आश्वस्त किया कि किसी की भी जमीन बगैर अनुमति के अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जमीन नहीं देना चाहते हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की मांग को शासन को अवगत कराया दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि बगैर अनुमति के किसी की भी जमीन अधिग्रहण न किया जाय। उन्होंने कहा कि आप लोग सरकारी काम में अवरोध उत्पन्न न करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों के लोकतांत्रिक मांगों को स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों से अनुरोध है कि अपना धरना समाप्त करें एवं अपने-अपने कार्यों को संचालित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान नेताओं एवं आये हुए अन्य ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को भी सुना। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *