सुभाष चंद्र बोस के सपने को साकार करने के लिए होना पड़ेगा एकजुट : डीएम

शेयर करे

नेताजी की 126वीं जयंती पर सौम्या अग्रवाल ने किया नमन

बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर के पराक्रम वाटिका में डीएम सौम्या अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने सभी से आगे आकर नेताजी के सपने के भारत बनाने में योगदान देने की बात कही।

नेताजी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प

डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि अपने देश की स्वाधीनता, स्वराज और सुराज के लिये अदम्य पुरुषार्थ और पराक्रम करने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिये हर भारतीय को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। डीएम ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को सशक्त, आत्म निर्भर बनाने का जो सपना देखा था उस सपने को साकार करने के लिए हम सभी को आगे बढ़कर देश के विकास में अहम योगदान देना चाहिए। इससे पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर के पराक्रम वाटिका में उनके स्मारक पर पुष्पार्चन कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के मंत्री डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, टीडी कालेज के डॉ. सन्तोष गुप्त, दीना भाई और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *