दांत की बीमारियों से ग्रामीणों को करें जागरूक: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि अन्य बीमारियों की तरह दांतों की बीमारी से भी सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि दांत की बीमारियों की लापरवाही से बहुत सारी बीमारियां फैलती हैं। श्री भारद्वाज ने दांत की बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पर जोर दिया।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज रविवार को इटौरा स्थित डेंटल कॉलेज सभागार में ‘डेंटल उत्सव’ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने दी प्रज्जवलित कर डेंटल उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने दंत संकाय के कुल 9 विभागों का निरीक्षण किया तथा डेंटल कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया।
डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉ.कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि डेंटल कॉलेज में दांत की बीमारियों से संबंधित सभी उपचार उपलब्ध हैं, और निरंतर जिले के विभिन्न, स्कूल, कॉलेजों, संस्थाओं के छात्रों व अभिभावकों को यहां की टीम जागरूक कराती रहती है। डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ.अरुणा दास ने डेंटल कॉलेज के विभिन्न संकायों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक प्रो.बजरंग त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसपी शुक्ला, निदेशक डॉ.एजाज अहमद, सीईओ संजय सिन्हा, ऋषि कांत त्रिपाठी, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद पांडेय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *