लम्बित आवेदनों का समय से करें निस्तारण: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि अवस्थापना निधि की जनपद स्तरीय मानिटरिंग समिति की बैठक हुई।
डीडीएम नाबार्ड आरिफ खान ने समिति के सदस्यों को केंद्रीय योजना के बारे में बताया, जिसके अंतर्गत किसान, पाक्सए किसान उत्पादन संगठन, स्वयं सहायता समूह आदि, गोडाउन, मिल, प्रोसेसिंग यूनिट, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि खोलने के लिए बैंक से ऋण ले सकते हैं, जिस पर 2 करोड़ ऋण तक के ब्याज पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना के साथ केन्द्रीय और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी पाने की सुविधा हैं। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय स्थिति की भी समीक्षा की और लंबित आवेदनो को ससमय निस्तारित करने के आदेश दिये। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभागों को पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनकी सूची उपलब्ध कराने और कृषि विज्ञान केंद्र में आवेदन प्रस्तुति पर एक सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिये। उन्होने अन्य विभागीय अधिकारियों और लीड बैंक के सहयोग से उक्त योजना में आवेदन करवाने के निर्देश दिये, जिससे योजना का लाभ अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को दिया को जा सके। बैठक में कृषि, सहकारिता, जिला उद्योग केन्द्र, मंडी परिषद के अधिकारीगरण और अग्रणी जिला प्रबंधक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *