तरवां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम पंचायत फुलाईच में कुआं में पशुओं के गिरने को लेकर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने समस्या निस्तारण करने का आदेश दिया है।
मेंहनगर ब्लाक में नहीं सुनवाई होने पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को एसएन तिवारी द्वारा ग्राम पंचायत फुलाईच में कुआं में पशुओं के गिरने की समस्या से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया था। उन्होंने बताया था कि फुलाईच के मुख्य मार्ग पर 50 साल पुराना कुआं हैं जिसमें आयेदिन छुट्टा पशु गिरते हैं। ग्रामीणों द्वारा कुछ को बचा लिया जाता है कुछ मर जाते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम सचिव से दो माह पहले किया गया था। उसके बाद विकास खंड अधिकारी मेंहनगर से किया गया था। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी कुछ नहीं किया गया। इस समस्या पर अमित तिवारी, एसएन तिवारी, नन्हू तिवारी, घनश्याम तिवारी, मोती यादव आदि ने कहा कि आयेदिन पशुओं के गिरने के बाद निकालने में बहुत परेशानी होती है। एसएन तिवारी द्वारा सारी समस्या को अवगत कराते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड अधिकारी मेंहनगर को आगामी 11 नवम्बर तक समस्या का निदान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट-दीपक सिंह