अपनों के सुख का अहसास कराने वृद्धजनों के बीच पहुंचे डीएम

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपनों से दूर वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के बीच पहुंचकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने उन्हें अपनों का सुख देने का प्रयास किया, तो वृद्धजनों के चेहरे पर चमक दिखने लगी। सभी ने डीएम को आशीर्वाद दिया। वृद्ध जनों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत सार्थक हुआ। बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा इनामपुर में कई वर्षों से वृद्ध आश्रम चल रहा है। इसी वृद्धा आश्रम में करीब 11.30 बजे जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने पहुंचकर वृद्ध जनों को बेडशीट, टोपी, फल, मिष्ठान अपने हाथों से सम्मान पूर्वक देकर कुशलछेम जाना। वृद्धा आश्रम संचालित करने वाले विजेंद्र राय से भी पूछा कि किसी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या हो तो बताइए। इस पर वहीं खड़े ग्राम प्रधान बघौरा के प्रतिनिधि बाल गोविंद यादव ने बताया कि आश्रम के बीचोबीच 11000 वोल्टेज का तार गया है जो स्थानांतरित हो जाता तो बहुत ही अच्छा होता। जिलाधिकारी एक हफ्ते के अंदर हटवाने का आश्वासन दिया। आश्रम में कुल 38 महिला और 47 वृद्ध पुरुष रहते हैं।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *