सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी फरियाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार एवं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कुल 129 मामले आये, जिसमे से 23 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 106 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम सदर जल राजन चौधरी, तहसीलदार सदर उमाशंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील पर शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम ज्ञानचन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 44 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से मात्र 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सन्तलाल, सुशील कुमार, राजेश पाण्डेय, हितेन्द्र सिंह, हनुमन्त सिंह, प्रकाश सहित ब्लाक स्तरीय विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *