डीएम ने किया अमृत सरोवरों का निरीक्षण

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमृत सरोवर योजना के तहत बिलरियागंज के पटवध कौतुक शिव मंदिर के पास बन रहे अमृत सरोवर एवं नसीरपुर में अमृत सरोवर का सोमवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से अमृत सरोवर पर हो रहे कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए फाइल का भी अवलोकन किया गया। दौरे के दौरान अमृत सरोवर पटवध कौतुक पर 9 पुरुष एवं 2 महिला मजदूर तथा अमृत सरोवर नसीरपुर पर हो रहे इंटर लॉकिंग में 2 मिस्त्री एवं 12 मजदूर उपस्थित मिले। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित मजदूरों से काम के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बीडीओ बिलरियागंज ओम प्रकाश सिंह को शेष कार्य को मानक के हिसाब से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नसीरपुर में निर्माण हो रहे अमृत सरोवर में लग रहे इंटर लॉकिंग को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता की जांच किया जो संतोषजनक पाया गया। उन्होंने कहा कि इन सरोवरों को बहुउद्देशीय स्वरूप में बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मिथलेश तिवारी (डीसी), सचिव अभय नरायन राय, प्रशांत श्रीवास्तव, बीबी सिंह, अजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट-राजनरायन राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *