आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एवं हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का मानवर्धन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालीय खेल पुरस्कार से एवं वर्ष 2025 में केन्द्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर (डॉयट) आजमगढ़ में किया गया।
उक्त के उपलक्ष्य में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में जनपद के तीन बच्चों ने पदक जीता था, जिसमें से एक छात्र को लखनऊ में सम्मानित किया गया तथा 2 छात्रों को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा टैबलेट, मेडल, डेमो चेक व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 21 छात्र, छात्राओं तथा संस्कृत विद्यालय में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार