आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पशुधन स्वस्थ्य एवं पशु रोग नियन्त्रण योजना अन्तर्गत, 201 करोड़ रूपये की लागत से 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट टोल फ्री हेल्पलाइन-1962 का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में एनआईसी आजमगढ़ में किया गया।
कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की समाप्ति के पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सामने मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से जनपद के समस्त पशुपालकों को उनके पशुओं का उपचार उनके द्वार पर ही उपलबध हो सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को 8 मोबाइल वेटनरी यूनिट का आवंटन किया गया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रत्येक मोबाइल वेटरनरी वाहनों पर एक पशु चिकित्साविद्, एक मल्टी टास्किंग पर्सनल (पैरा-वेटेरिनेरियन), एक वाहन चालक (सह सहायक) की तैनाती होगी। पशुपालकों द्वारा टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल करने पर डायल 112 की तर्ज पर अस्वस्थ पशुओं के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। वाहन के अन्दर उपचार हेतु शेल्य चिकित्सा की सुविधा के साथ-साथ अन्य उपचार के लिये दवाईयां एवं उपकरण उपलब्ध होेगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार