फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने तहसील फूलपुर के अम्बारी स्थित कम्पोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय, रसोई में बन रहे भोजन और बच्चों से मिलकर शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया।
स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने स्कूल में पढ़ रहे छात्र, छात्राओं के रजिस्टर को दिखाया। जिलाधिकारी ने इसी स्कूल में पढ़ चुके छात्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व.राम नरेश यादव, पूर्व सांसद राम कृष्ण यादव सहित सांसद एवं विधायकों का रजिस्टर देखकर स्कूल की प्रशंसा किया। जिलाधिकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं से उनकी कक्षाओं में जाकर मिले और उनसे शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद स्कूल में बने पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रसोईयों से मिलकर भोजन के मीनू के बारे में जानकारी लिया। उन्होने स्कूल का परिवेश और शैक्षणिक गुणवत्ता देखकर प्रधानाध्यापक के निष्ठापूर्ण कार्य की सराहना किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कैरौली खुर्द में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत बनाये जा रहे ओवरहेड टैंक एवं नलकूप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय