आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार की सुबह गोविंद साहब का मेला देखर जनपद देवरिया लौट रहे यात्रियों से भरी पिकअप वाहन के भीषण सड़क हादसे में कुछ यात्री घायल हो गये। इनमें से कुछ घायलों को सौ शैय्या अतरौलिया चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के उपरांत मंडलीय जिला अस्पताल रेफर किया गया एवं शेष घायलों का उपचार सौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया में ही किया जा रहा है।
मंडलीय जिला अस्पताल भेजे गए मरीजों में से एक गंभीर मरीज किन्नू, जिसे सिर पर गंभीर चोट (हेड इंजरी) थी, को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने राजकीय मेडिकल कालेज में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति किन्नू की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कालेज के क्रिटिकल वार्ड में चिकित्सकीय टीम द्वारा ईलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उपरोक्त सभी घायल व्यक्तियों को उचित प्रकार से ईलाज सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ के प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल