आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार को डीएम व एसपी ने जिला कारागार का रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा शनिवार को जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल परिसर, कैदियों के बैरेक, भोजनालय, कैंटीन, सीसीटीवी, चिकित्सालय इत्यादि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
रिपोर्ट-सुबास लाल