डीएम व एसपी ने मेंहनगर में सुनी लोगों की फरियाद

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मेंहनगर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस अवसर पर कुल 78 मामले आये, जिसमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 66 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 42, विकास के 9, पुलिस के 18, विद्युत के 6 एवं नगर पंचायत के 3 मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ.आईएन तिवारी, एसडीएम मेंहनगर, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *