दीपावली खुशियों का त्योहार: राजेंद्र प्रसाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को दीपावली पर्व के उत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव एवं प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने संयुक्त रूप से राम दरबार की पुष्पार्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात लक्ष्मी-गणेश की पूजा, अर्चना एवं वन्दना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
इसके बाद रामायण पर आधारित मनमोहक एवं भक्तिमय नृत्य नाटिका का भव्य मंचन बच्चों द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा हाऊस बोर्ड डेकोरेशन, दिया डेकोरेशन इत्यादि का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा हैलोविन पार्टी मनायी गयी। संस्थापक प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने सत्य का साथ देते हुए असत्य पर विजय प्राप्त की उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में इसी विचारधारा को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
निदेशिका कंचन यादव ने कहा कि हमें परम्पराओं और संस्कृतियों का आस्था के साथ निर्वाह करना चाहिए तभी हमारा सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया। प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने भी विद्यार्थियों को सत्य का आचरण एवं कर्म प्रधान बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर समस्त अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *