आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को दीपावली पर्व के उत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव एवं प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने संयुक्त रूप से राम दरबार की पुष्पार्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
तत्पश्चात लक्ष्मी-गणेश की पूर्जा, अर्चना एवं वन्दना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसके बाद दीपावली के त्योहार का मंचन किया गया। जिसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी का चौदह वर्षों का वनवास समाप्त कर अयोध्या आने की खुशी में दीपावली मनाने व उनका राज्याभिषेक करने तक का मनमोहक झांकी का मंचन बच्चों द्वारा किया गया। साथ ही साथ बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर भव्य अल्पना, रंगोली का अनुपम चित्रण किया गया। संस्था के संस्थापक, प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। जिस प्रकार भगवान श्री राम ने सत्य का साथ देते हुए असत्य पर विजय प्राप्त की उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में इसी विचारधारा को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनायें दी। प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने भी विद्यार्थियों को सत्य का आचरण एवं कर्म प्रधान बनने की प्रेरणा दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार