आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 24 से 28 दिसंबर 2025 तक राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ मे आयोजित हो रहे आजमगढ़ महोत्सव 2025 का मंडलायुक्त विवेक, पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
आजमगढ़ महोत्सव 2025 के शुभारम्भ के अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव एक महोत्सव नहीं बल्कि लोगों क़ो जोड़ने का एक माध्यम है। यह धरती वीर महापुरुषों एवं अनेक ऋषि मुनियो की धरती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ संघर्ष और सृजनशीलता की भूमि हैं, यहाँ की मिट्टी में मेहनत की खुशबू और लोकगीतों में जीवन की सच्चाई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव नई पीढ़ी को संदेश देता है कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़कर ही आधुनिकता की यात्रा सफल हो सकती है।
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों का पूरे जोश के साथ आनंद ले।
जिलाधिकारी ने कहा कि मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए हैं, वहां जाकर उसके बारे मे जानकारी ले, एवं उसका लाभ उठाये वाहन प्रदर्शनी भी लगायी गई है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के भी स्टाल एवं बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी कलाकार यहां पर प्रतिभा कर रहे हैं उनको किसी न किसी के द्वारा स्पॉन्सर किया गया है
आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिन स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक गायन, लोकनृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।
इसके साथ ही गजल संध्या के अंतर्गत अंजुमन रहबर, गुस्ताख़ अहमद बक्श एवं अन्य द्वारा गजल की प्रस्तुति दी गई, जो काफ़ी सराहनीय रहा। आज के कार्यक्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गंभीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारीगण, सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल