मण्डलायुक्त एवं अपर आयुक्त ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का किया आकस्मिक निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मण्डलायुक्त विवेक एवं अपर आयुक्त शमशाद हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अवस्थित विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान नकल प्रार्थना पत्र अंकन रजिस्टर एवं रखे गये बस्तों के रख-रखाव का अवलोकन किया गया। मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अभिलेखागार में रखे गये बस्तों के लिए एक बस्ता सूची बनाया जाए। अभिलेखों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसी टीवी कैमरों की संख्या बढ़ाया जाय। पुराने बस्तों एवं फाइलों के कवर को बदलने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने रिकार्ड रूम में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिय।
इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने अभिलेखागार राजस्व, तहसील-फूलपुर, बूढ़नपुर, मार्टिनगंज एवं तहसील सदर (चकबन्दी), तहसील निजामाबाद (चकबन्दी) का निरीक्षण किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने अभिलेखागार में बस्तों को खुलवाकर अभिलेखों को अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में अभिलेख अस्त-व्यस्त पाये जाने एवं अभिलेखों के सम्बन्ध में जानकारी मांगे जाने पर सही उत्तर नही देने पर मण्डलायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत अरेन्जर महेन्द्र प्रताप को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं अरेन्जर अशोक यादव को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने वरासत की पत्रावली का अवलोकन कर लम्बित प्रकरणों को निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होने तीनों अपर जिलाधिकारियों के कोर्ट में सबसे ज्यादा पुरानी लम्बित फाइलों का अवलोकन कर उसको नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस का संचालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करायें।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *