मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोडवेज स्थित समौधी मुख्य मार्ग इन दिनों मौत का हब बनता नजर आ रहा है। नगर पालिका की उदासीनता का कुछ लोग कारण बता रहे हैं। रोडवेज से समौधी तक जगह-जगह पतले मुख्य मार्ग पर नगर पालिका द्वारा एक डिवाइडर बना दिया गया है जिससे लोग आयेदिन विपरीत दिशाओं में चलने की वजह से एक दूसरे को टक्कर मारना डिवाइडर में लड़ना आम बात हो गई है। इसी का शिकार राहुल पुत्र रामसूरत व उत्कर्ष पुत्र महेश निवासी चिवटवही को ट्रांसफार्मर के पास विपरीत दिशा से फोर व्हीलर वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगो के सहयोग से उन्हें हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये और घायलों को अस्पताल भेजवाया। महेश, रामू, अशीष, विपिन, जियाउल्लाह, मासूम आदि लोगों का कहना है कि नगर पालिका मुख्य मार्ग पर जो डिवाइडर बना है उसको तत्काल समुचित स्थानों को छोड़कर एक दूसरे से जोड़ने का काम कर दें नहीं तो आए दिन एक्सीडेंट होना आम बात है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव