आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद की बेटी प्रीति यादव ने इतिहास रचते हुए अण्डर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। आगामी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक एथेंस (ग्रीस) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रीति 40 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए मैदान में उतरेंगी।
प्रीति यादव पुत्री मुन्ना यादव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव की निवासी है। उसने अपनी प्रारंभिक कुश्ती प्रशिक्षण नीबी अखाड़े से प्राप्त किया। वर्तमान में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में शिक्षा और प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है कि 7 जुलाई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अण्डर-17 भारतीय कुश्ती महिला टीम के चयन ट्रायल में प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, प्रीति का चयन आजमगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। हमें विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी जनपद का परचम लहराएगी।
सुरेश चंद्र उपाध्याय, विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, शंभू नाथ यादव, जय प्रकाश यादव, लालचंद यादव, ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान, राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल, सुरेश यादव, बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय, रामवृक्ष यादव, गोविंद यादव, दीपक सिंह प्रवीण कुमार ने प्रीति को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल