भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला प्रशिक्षण शिविर बागेश्वर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ जो चार सत्रों में विभक्त रही। प्रथम सत्र के शिविर की अध्यक्षता जिलामंत्री जोहन सोनकर ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत भाजपा इतिहास और विकास के बारे में विस्तार से बताया।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरे सत्र में केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजना पर चर्चा हुई। एससी एसटी आयोज के सदस्य तीजाराम ने संबोधित किया। तीसरे सत्र में दलित विमर्श व हमारा चिंतन विषयक पर अनुसूचित जाति मोर्चा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज ने दलितों के लिए भाजपा के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा किया। चौथे सत्र में आत्म निर्भर भारत विषयक पर प्रशिक्षण दिया गया जिसे मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री सुशीता पासवान ने संबोधित किया। आंगतुकों के प्रति आभार मोर्चा जिलाध्यक्ष सौदागर भारती ने किया। इस मौके पर सतीश सरोज, सूरज कुमार, हरेंद्र चौहान, मंयक गुप्ता, महेंद्र मौर्य, कर्मवीर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सरोज, रितिक जायसवाल, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, ज्ञानचंद, प्रकाश राम, अदालती पासवान, राजेश सोनकर, अजय भारती, आशीष कुमार, अरविन्द सरोज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *