राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद की टीम का हुआ चयन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संस्कृति मंत्रालय, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2024-25 के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भातखंडे संगीत महाविद्यालय लखनऊ के सभागार में किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश के 18 मंडलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग जिसमें आजमगढ़ मंडल की समूह नृत्य की टीम जिसके निर्देशक तपस्या क्रिएटिव स्कूल आजमगढ़ के सुनील कुमार नें प्रथम, एकल नृत्यों की प्रतियोगिता में आसिनी देव यादव (भरत नाट्यम) आजमगढ़ प्रथम, लोक नृत्य में किशन मद्धेसिया आजमगढ़ ने प्रथम प्राप्त किया। मंडल के कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *