अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बूढनपुर गन्ना समिति के गन्ना क्रय केंद्र पर निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सठियाव चीनी मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ गन्ना की पेराई प्रतिदिन कर रही है किसानों के लिए समिति पर्चियां कैलेंडर के अनुसार समानुपातिक रूप से निर्गत की जा रही है अभी तक पेड़ी और शरद कालीन गन्ने की समिति परची जारी कराई गई है शीघ्र ही पौधे गन्ने की पर्ची जारी की जाएगी।
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से कहा कि सभी गन्ना की खेती करने वाले किसान अपने समिति पर्ची पर ही अपने गन्ने की तौल कराये। किसान अपनी गन्ना क्रेशर आदि जगहों पर न बेचे जिससे वे आर्थिक नुकसान से बचे। भविष्य में भी गन्ने की बिक्री के लिए समिति पर्ची बेसिक कोटा के अनुसार जारी की जाएगी इसलिए बेसिक कोटा कम होने पर किसानों को पर्ची जल्दी प्राप्त नहीं होती है जिससे वह परेशान होकर अपनी गन्ना दूसरों की पर्चियां पर बेच देते हैं उन्होंने कहा कि किसानों से पूरी गन्ना खरीदने के उपरांत ही चीनी मिल बंद कराई जाएगी। किसान किसी प्रकार के अफवाह मे न रहे। किसानों को अगर कोई समस्या गन्ना बेचने मंे अगर हो रही है तो मुझसे या समिति के सचिव से अपनी समस्या का निस्तारण करा ले जल्दी ही किसानों के खातों में दिसंबर महीने के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद